छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता के बाद उद्योगों का विकासक्रम निम्न प्रकार रहा। 1. 1955 में स्टील प्लांट की स्थापना हेतु भारत का रूस से अनुबंध हुआ तथा द्वितीय पंचवर्षीय योजना ( 1956-61) काल में भिलाई के लौह इस्पात कारखाने का निर्माण (1957-61) हुआ। द्वितीय योजनाकाल में ही रायपुर के औद्योगिक क्षेत्र का निर्माण हुआ। 2. छत्तीसगढ़ में जामुल सीमेंट संयंत्र (प्रथम ) की स्थापना 1965 में दुर्ग में हुई। 3. 1965 में ही भारत एल्युमीनियम कम्पनी लिमिटेड (BALCO संयंत्र) की नींव रखी गयी, जिसमें 1972 में उत्पादन आरंभ हुआ। 4. पाँचवीं पंचवर्षीय योजना काल में NTPC कोरबा की नींव 1978 में रखी गई तथा 6 वीं पंचवर्षीय योजनाकाल में रायपुर, दुर्ग एवं बिलासपुर का औद्योगिक विकास हुआ। इस अवधि में NTPC के प्रथम चरण का उत्पादन प्रारंभ हुआ। 5. वैगन रिपेयर शॉप, रायपुर-1966 में निर्माण, 1968 में कार्य प्रारंभ, रेल वैगनों, बोगियों की मरम्मत तथा सहायक पुर्जो की मरम्मत व निर्माण हेतु रायपुर में एक वैगन रिपेयर शॉप का निर्माण हुआ आदि।