महासमुंद के बिरकोनी में एकीकृत अधोसंरचना विकास केन्द्र स्थित है तथा स्टोन कटिंग कॉम्प्लेक्स घोघरी भी महासमुंद जिले में स्थित है। हरिनछपरा औद्योगिक विकास केन्द्र कवर्धा ( कबीरधाम) में स्थित है। रायपुर में तिल्दा, तेन्दुआ, बरतोरी, आमा सिवनी, भनपुरी-रावांभाटा, उरला एवं सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र स्थापित किए गए हैं। जबकि दुर्ग जिले में बोरई और भिलाई औद्योगिक विकास केन्द्र स्थित है तथा बलौदाबाजार में ग्रेसिम अल्ट्राटेक आंबुजा सीमेंट संयंत्र स्थित है।