छत्तीसगढ़ राज्य में उद्यानिकी फसलों के क्षेत्रफल एवं उत्पादन में वृद्धि करने हेतु उद्यानिकी विभाग द्वारा फल, सब्जी, मसाला, पुष्प एवं औषधीय विकास की योजनाएँ क्रियान्वित की जा रही है। राज्य में वर्ष 2012−13 में सम्पूर्ण उद्यानिकी फसलों का क्षेत्रफल बढ़कर लगभग 689 हजार हेक्टेयर हो गया है, जो निरंतर बढ रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार ने 2016-17 में जैविक खेती की वैश्विक मांग में वृद्धि के कारण तथा प्रदेश का ज्यादातर हिस्सा शुष्क क्षेत्र में आने के कारण और अभी भी परंपरागत खेती तकनीकी का उपयोग किसानों द्वारा करने के कारण लगभग 7000 हेक्टेयर क्षेत्र में जैविक खेती द्वारा उत्पादन को बढ़ावा देने की योजना बनाई है। जिसके कारण उद्यानिकी फसलों का क्षेत्रफल बढ़कर लगभग 7.5 लाख हेक्टेयर हो गया है।