वर्ष 2012-13 में सर्वाधिक 110 लाख मीट्रिक टन धान यानी लगभग 73 लाख 40 हजार मीट्रिक टन चावल उत्पादन के लिए छत्तीसगढ़ को कृषि कर्मण पुरस्कार हेतु चुना गया। उल्लेखनीय है, कि राज्य को सर्वाधिक 62 लाख मीट्रिक टन चावल उत्पादन के लिए 16 जुलाई, 2011 को प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिह के हाथों नई दिल्ली में कृषि कर्मण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।