शिवनाथ की सहायक नदी मनियारी बलौदाबाजार भाटापारा जिले के सिमगा, संकारा में शिवनाथ नदी में मिलकर संगम बनाती है। इसके समीप बिलासपुर जिले में ऐतिहासिक , पुरातात्विक और धार्मिक पर्यटन स्थल अमेरीकापा- ताला स्थित है, जहाँ देवरानी-जेठानी मंदिर और रूद्र शिव प्रतिमा स्थापित है।