छत्तीसगढ़ के कबीर पंथियों का तीर्थ स्थल दामाखेड़ा, जिला रायपुर-बिलासपुर सड़क मार्ग पर सिमगा से 10 किमी. की दूरी पर एक छोटा सा गाँव है। यह कबीर पंथियों की आस्था का छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ा केन्द्र माना जाता है। कबीर साहब के सत्य, ज्ञान और मानवतावादी सिद्धांतों पर आधारित कबीर पंथ का दामाखेड़ा में कबीर पंथ की स्थापना 1903 में कबीर पंथ के 12 वें गुरु उग्रनाम साहब ने दशहरा के शुभ अवसर पर की थी।