प्रमुख खनिजों जैसे-लोहा, बॉक्साइड, कोयला, पेट्रोल, गैस आदि को छोड़कर जो खनिज कम मात्रा में पाए जाते हैं, परन्तु आधुनिक विकास में महत्त्वपूर्ण स्थान रखते हैं गौण खनिज कहलाते है। प्रमुख गौंण खनिज जैसे-रेत, क्वार्ट्ज , कोरंडम आदि होते हैं। छत्तीसगढ़ राज्य में गौंण खनिजों का उत्पादन मूल्य 2012-13 में 43,904 लाख रू. था, जो 2013-14 में 62,736 लाख रु. हो गया तथा खनिज राजस्व में गौंण खनिज से 2013−14 में लगभग 182 करोड़ रुपये की राजस्व आय हुई।