2 अक्टूबर, 2014 को भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 2 अक्टूबर, 2019 तक गाँधीजी की 150 वीं जयंती पर भारत को पूर्णत: शौचालय युक्त बनाकर भारत को स्वच्छ बनाने के लिए 'स्वच्छ भारत अभियान' चलाया है। स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के चयनित नवरत्न है। स्वामी सत्यरूपानंद (विवेकानंद आश्रम, रायपुर ), तीजनबाई ( पंडवानी, गायिका), फूलवसन यादव (सामाजिक कार्यकर्ता ), डॉ. ए.टी के. दबके (सामाजिक कार्यकर्ता ), अनुज शर्मा ( फिल्म अभिनेता ), सबा अंजुम (पूर्व भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान ), हरीश केडिया (उद्योगपति ) , एस. चन्द्रशेखर (भिलाई स्टील प्लांट के CEO ) तथा बभ्रुवाहन सिह आदि, इनका चयन छत्तीसगढ़ को स्वच्छ बनाने के लिएमुख्यमंत्री रमन सिह ने अक्टूबर 2014 में किया है।