रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम, नारायणपुर की स्थापना 1985 में स्वामी आत्मानंद जी ने की। जिसके 5 सेवा केन्द्र अबूझमाड़ के जंगलों में आदिवासी लोगों की सहायता के लिए खोले गये हैं। इस आश्रम का मुख्य उद्देश्य सिर्फ समाज सेवा और हाशिये पर जीवन व्यतीत करने वाले आदिवासियों की नि:स्वार्थ सेवा करना है।