7 वर्ष से अधिक आयु के किसी भी भाषा पढ़ने एवं लिखने में समर्थ नागरिक को साक्षर माना जाता है। जनगणना 2011 में देश की साक्षरता दर 73.0% है, जबकि राज्य की साक्षरता दर 70.28% है, जो2001 की जनगणना में 64.66% थी। छत्तीसगढ़ राज्य में 80.27% पुरुष तथा 60.24% महिलाएँ साक्षर है। प्रदेश में सर्वाधिक साक्षरता वाला जिला दुर्ग ( 79.06%) तथा न्यूनतम साक्षरता वाला जिला बीजापुर (40.86%) है जबकि पुरुष साक्षरता में सबसे ज्यादा साक्षर जिला दुर्ग (87.82\%) तथा सबसे कम साक्षर जिला बीजापुर ( 50.46%) है तथा महिला साक्षरता में प्रथम स्थान पर दुर्ग (70.23%) तथा अंतिम स्थान पर बीजापुर (31.11%) है।