चावल एक खरीफ फसल है। वर्ष 2013-14 में प्रति हेक्टेयर चावल का औसत उत्पादन लगभग 2.5 टन (2419 किग्रा.) रहा था। वर्ष 2016−17 में अच्छे मानसून के कारण भारत में कुल चावल उत्पादन लगभग 105 मिलियन टन रहने का अनुमान है तथा इतने उत्पादन के लिए लगभग 44 मिलियन हेक्टेयर भूमि पर चावल की फसल बोई गई है। भारत में वर्ष 2016−17 में प्रति हेक्टेयर लगभग 3.6 टन चावल ( औसत) उत्पादित होगा। (सबसे ज्यादा उत्पादनकर्ता -पंजाब = 6 टन/हेक्टेयर) भारत विश्व का लगभग 20% चावल उत्पादित करता है, इसलिए कुल चावल उत्पादन में भारत विश्व में दूसरे स्थान ( पहले स्थान पर चीन ) पर काबिज है। यद्यपि भारत में सबसे ज्यादा चावल उत्पादक राज्य क्रमशः पश्चिम बंगाल तथा उत्तर प्रदेश है।