7 अप्रैल से 12 मई, 2014 तक 9 फेज में चलने वाले 16वीं लोक सभा के चुनाव के परिणामों की घोषणा 16 मई, 2014 को हुई। जिसमें भाजपा ने 282 सीट जीतकर पूर्ण बहुमत प्राप्त किया तथा सरकार बनाई। भाजपा की तरफ से श्री नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री ( 15वें) बनाया गया, तत्पश्चात् श्री नरेन्द्र मोदी ने 26 मई, 2014 को संसद की सीढ़ियों को चूमकर अंदर प्रवेश किया, और शपथ ( राष्ट्रपति द्वारा ) ग्रहण की।