छत्तीसगढ़ के प्रख्यात साहित्यकार ठाकुर जगमोहन सिह ने 'प्रेम सम्पत्ति लता,' 'श्यामा लता', 'श्यामा-सरोजिनी' तथा 'श्यामा स्वप्न' आदि मुख्य रचनाएँ लिखी। इनका नाम 'भारतेन्दु युग' के सहृदय साहित्य सेवियों में आता है। ये हिन्दी के साथ संस्कृत साहित्य के भी अच्छे ज्ञाता थे। इनके समस्त कृतित्व पर संस्कृत अध्ययन की व्यापक छाप है। जगमोहन सिह ने बृजभाषा के कविता और सवैया छन्दों में कालिदास कृत 'मेघदूत' का बहुत सुंदर अनुवाद भी किया है