Concept:भाषा शिक्षक का मुख्य दायित्व बच्चों की भिन्न पृष्ठभूमि को समझते हुए उनकी सहज भाषायी क्षमता को पहचानना है, न कि सबको एक समान बनाना।Explanation:बच्चे विद्यालय में अपनी अनूठी दुनिया से आते हैं। वहाँ वे झिझक और संकोच का अनुभव करते हैं। शिक्षक को पहले बच्चों से जुड़ाव बनाना चाहिए। वार्तालाप के माध्यम से सहज वातावरण बनता है। यह वार्तालाप बच्चों की रुचि और परिवेश से जुड़ा होना चाहिए। इससे शिक्षक प्रत्येक बच्चे की अपनी भाषाई क्षमता को पहचान सकता है। सभी से एक समान प्रश्न पूछना या एकसमान गृहकार्य देना उचित नहीं है। हर बच्चे की क्षमता अलग होती है, इसलिए उनकी सहज भाषायी क्षमता को पहचानना ही शिक्षक का प्रमुख कर्तव्य है।Answer:B. सभी बच्चों की सहज भाषायी क्षमता को पहचाने