दिए गए विकल्पों में ‘आ, ई, ऊ’ दीर्घ स्वर वर्ण हैं। अत: विकल्प 3 ‘आ, ई, ऊ’ सही है। अन्य विकल्प त्रुटि पूर्ण हैं। स्पष्टीकरण: जिनके उच्चारण में ह्रस्व स्वरों से भी ज्यादा समय लगता है, दीर्घ स्वर कहलाते हैं। विशेष: स्वर तीन प्रकार के होते हैं, मूल स्वर, संधि स्वर तथा प्लुत स्वर।
मूल स्वर/ ह्रस्व स्वर
ये वे स्वर हैं जिनके उच्चारण में कम से कम समय लगता है, अर्थात जिनके उच्चारण में अन्य स्वरों की सहायता नहीं लेनी पड़ती है, मूल स्वर या ह्रस्व स्वर कहलाते हैं, जैसे – अ, इ, उ, ऋ।
संधि स्वर
ये वे स्वर हैं जिनके उच्चारण में मूल स्वरों की सहायता लेनी पड़ती है, संधि स्वर कहलाते हैं। ये दो प्रकार के होते हैं – दीर्घ स्वर तथा संयुक्त स्वर।
प्लुत स्वर
प्लुत स्वर वे स्वर हैं जिनके उच्चारण में दीर्घ स्वर से भी अधिक समय लगता है, प्लुत स्वर कहलाते हैं, जैसे- ‘ S’, प्रथमोSध्याय