केन्द्र सरकार के सम्पूर्ण व्यय को योजना व्यय एवं गैर योजना व्यय में बाँटा जाता है। योजना व्यय जहाँ विकासात्मक व्यय होता है वही गैर योजना व्यय संचालन व्यय होता है। विदित है कि केन्द्र सरकार के गैर योजना व्यय में सर्वाधिक महत्वपूर्ण मद हमेशा से ही ब्याज भुगतान रहा है। वर्त्तमान एन.डी.ए. सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2017−18 से योजना व्यय एवं गैर योजना व्यय के रूप में व्ययों का वर्गीकरण समाप्त कर दिया गया है।