उत्तर भारत में 5वीं-6वीं सदी ई. में गया में मौखरी ( मेगारी) वंश की स्थापना मज्जाविमा ने की। बाद में इसी वंश के शासक हरिवर्मा ने कन्नौज को अपनी राजधानी बनाया। इस वंश का अंतिम शासक ग्रहवर्मा (600-605 ई. ) था। इसके बाद कन्नौज पर हर्षवर्धन (606- 647 ई.) ने शासन स्थापित किया। पुष्यभूति (वर्धन वंश का संस्थापक) ने सबसे पहले थानेश्वर ( हरियाणा ) को अपनी राजधानी बनाया। जबकि पुरुषपुर (आधुनिक पेशावर) कुषाण वंश की प्रारंभिक राजधानी रही थी।