मगध पर मौर्य वंश की स्थापना चंद्रगुप्त मौर्य (323 ई.पू.-298 ई.पू.) ने की तथा मगध पर 185 ई.पू. तक मौर्य वंश के शासकों ने शासन किया। इसी वंश का महान शासक अशोक ( 269 ई. पू.-232 ई.पू.) हुआ। जिसने मगध साम्राज्य को न केवल ऊँचाईयों पर ही पहुँचाया। बल्कि लगभग संपूर्ण भारत का एकीकरण करके मगध साम्राज्य को उत्तर-पशिचम में ईरान तक विस्तारित किया। अशोक का इतिहास हमें मुख्यत: उसके अभिलेखों से ही ज्ञात होता है। अशोक के अभिलेखों में शाहबाजगढ़ी ( पेशावर) एवं मनसेहरा (हजारा ) ( दोनों पाकिस्तान में या उत्तर-पश्चिम भारत में) के अभिलेख खरोष्ठी लिपि में उत्कीर्णित है। तक्षशिला एवं लधमान (काबुल के समीप अफगानिस्तान ) अभिलेख पर अरामाइक लिपि उत्कीर्णित है। शर-ए- कुना (कंधार, अफगानिस्तान ) अभिलेख अरामाइक एवं ग्रीक (द्विभाषी एवं द्विलिपिक ) लिपि में उत्कीर्णित है। इसके अतिरिक्त अशोक के समस्त अभिलेख बाह्मी लिपि एवं प्राकृत भाषा में उत्कीर्णित है। सर्वप्रथम 1837 ई. में जेम्स प्रिंसेप (UPSC-2016) नामक विद्वान ने अशोक के अभिलेखों को पढ़ने में सफलता हासिल की थी। इन अभिलेखों को विश्व का प्रथम लिखित संविधान भी कहा जाता है।