बंगाल में आठवीं सदी ई. में पाल वंश ( शशांक की मृत्यु के बाद) की स्थापना गोपाल नामक सुयोग्य सेनापति ने की। गोपाल (750-770 ई.) बौद्ध धर्म (तांत्रिक) का अनुयायी था। गोपाल के बाद उसका पुत्र धर्मपाल (770−810 ई.) पाल वंश का शासक बना। यह एक उत्साही बौद्ध था, उसके लेखों में उसे परमसौगात कहा गया है। उसने विक्रमशिला (विश्वविद्यालय) तथा सोमपुरी ( पहाड़पुर) में प्रसिद्ध विहारों की स्थापना की। धर्मपाल प्रतिहार शासक वत्सराज और राष्ट्रकूट शासक ध्रुव से पराजित हुआ था।