जनगणना 2001 में भारत में कुल 35 ऐसे नगर थे, जिनकी जनसंख्या 10 लाख या अधिक (मिलियन प्लस सिटी) थी, परन्तु 2011 की जनगणना में ऐसे शहरों की संख्या 53 हो गई है तथा वर्तमान (2016) में भारत में मिलियन प्लस सिटी की संख्या 63 हो गई है, जिनमें भारत की कुल नगरीय जनसंख्या का लगभग 50% जनसंख्या निवासित है। तथा पहले चार सबसे बड़े नगर भारत में क्रमश:- मुम्बई ( 1.8 करोड़ जनसंख्या), दिल्ली (1.6 करोड़ जनसंख्या) , कोलकाता (1.4 करोड़ जनसंख्या ) तथा चेन्नई (लगभग 1 करोड़ जनसंख्या) है।