प्रदेश के कड़प्पा शैल समूहों में चूने के पत्थर के निक्षेप प्राप्त हुए हैं। देश में पाए जाने वाले चूना पत्थर के कुल भण्डार का 5.15% छत्तीसगढ़ में मिलता है। देश के कुल चूना पत्थर उत्पादन में छत्तीसगढ़ का लगभग 7.21% योगदान है। राज्य में चूना पत्थर के मुख्य उत्पादक क्षेत्र-रायपुर, बलौदा-बाजार, जांजगीर-चांपा, दुर्ग, बेमेतारा, जगदलपुर तथा राजनांदगाँव आदि है। तथा सबसे अधिक उत्पादन बलौदाबाजार जिले से (राज्य के कुल उत्पादन का लगभग 80%) होता है।