भारत में पशु संगणना सर्वप्रथम वर्ष 1919 में संपन्न हुआ। प्रत्येक पाँच वर्षो के अंतराल पर होने वाला यह संगणना श्रृंखलामें अब तक कुल 19 संगणना संपन्न हो चुकी है। वर्ष 2007 में 18 वीं तथा वर्ष 2012 में 19वीं पशु संगणना क्रियान्वित की गई। 18वीं संगणना के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य में पशुओं की संख्या का बढ़ता हुआ क्रम - निम्न था-" भैंसवंशीय, बकरे-बकरियाँ, गाय, बैल" जबकि 19वीं संगणना के अनुसार, राज्य में गाय, भैंस, बकरी, सूअर, घोड़ा, खच्चर, गधे एवं ऊँट सहित 150.40 लाख पशुधन है; जो पिछली संगणना से 4.31% अधिक है। 19वीं पशु संगणना के अनुसार पशुओं की संख्या का घटता हुआ क्रम है- गाय (32.39 लाख), बकरी (32. 25 लाख ), भैंस (13.90 लाख), सूअर (4.39 लाख) तथा भेड़ (1.10 लाख) आदि।