प्रमुख छत्तीसगढ़ी पर्व गीतों में गाये जाने वाला भोजली गीत- भोजली पर्व पर भोजली को विसर्जित करने के लिए जाते समय गाया जाता है। इसमें गंगा का नाम बार-बार आता है। भोजली का प्रसिद्ध गीत है "ओ देवी गंगा, लहर तुरंगा" सुआ एक विशेष पर्व गीत है, जो नृत्य के साथ गाया जाता है। जबकि पंथी सनातनी जाति का परम्परागत नृत्य गीत है।