गरीबी रेखा के (BPL) नीचे जीवन यापन करने परिवारों को BPL ( एकल बत्ती) कनेक्शन की सुविधा प्रदान की गई है। उपरोक्त परिवारों को सर्विस कनेक्शन चार्ज तथा सुरक्षा निधि जमा कराए बगैर BPL ( एकल बत्ती) कनेक्शन प्रदान किये जाते हैं। इस कनेक्शन धारियों के प्रथम 40 यूनिट खपत के विद्युत देय राशि की प्रति पूर्ति राज्य शासन द्वारा की जाती है अर्थात्, प्रथम 40 यूनिट तक बिजली आपूर्ति बिल्कुल मुफ्त है।