2001−2011 के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य की दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर 22.61% रही तथा इस मामले में देश में छत्तीसगढ़ का 9 वाँ स्थान है। विगत जनगणना की 18.27% जनसखंया वृद्धि दर की तुलना में इस जनगणना में जनसंख्या वृद्धि दर 4.34% अधिक है। 2001-2011 के दौरान कबीरधाम ( कवर्धा) जिलें में सबसे अधिक 40.71% जनसंख्या वृद्धि दर दर्ज की गई, जबकि बीजापुर में सबसे कम ( 8.78%) जनसंख्या वृद्धि दर दर्ज की गई है। बीजापुर के बाद दन्तेवाड़ा में जनसंख्या वृद्धि दर ( 12.08%) कम दर्ज की गई है। नारायणपुर (19.16%) , बस्तर (17.96%) , कांकेर (15.06%) तथा कोरिया (12.38\%) नीचे से तीसरा स्थान) में जनसंख्या वृद्धि दर दर्ज की गई है।