छत्तीसगढ़ राज्य का कुल क्षेत्रफल 135912 वर्ग किमी. है, जो देश के कुल क्षेत्रफल का 4.11% है। तथा यहाँ देश की 2.11% जनसंख्या निवास करती है। जनगणना 2001 में राज्य का घनत्व 154 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी. था, जो जनगणना 2011 में बढ़कर 189 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी. हो गया है। इसलिए जनसंख्या घनत्व में वृद्धि 35 (189- 154) या 22.72% हुई है। राज्य में सबसे ज्यादा जनसंख्या घनत्व वाला जिला जांजगीर-चांपा (420) तथा सबसे कम घनत्व वाला जिला नारायणपुर ( 20 ) है। जनसख्या घनत्व को एक वर्ग कि. मी. क्षेत्र में रहने वाली जनसंख्या के रूप में परिभाषित किया जाता है।