केन्द्र सरकार द्वारा ग्रामीण युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए तथा युवाओं का कौशल विकास करने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण लाइवलीहुड मिशन (NRLM) के तहत ( आजीविका मिशन ) पंडित दीन दयाल उपाध्याय कौशल विकास योजना लागू की गई। जिसके तहत ग्रामीण परिवारों के लगभग 5.5 करोड़ लोगों को (15-35 वर्ष समूह ) कौशल सिखाकर उनको रोजगार दिया जाएगा। इस योजना में 2012-13 में छत्तीसगढ़ के शासकीय कांकतीय स्नातक महाविद्यालय, जगदलपुर, बस्तर के छात्रों को प्रशिक्षण दिया गया।